लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर के 'गद्दारों को गोली मारो' वाले विवादित बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का चैलेंज, कहा-जगह बताएं जहां आप मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार

By स्वाति सिंह | Updated: January 29, 2020 08:50 IST

मंगलवार को भी ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अनुराग ठाकुर हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। फिल्म शोले का फेमस डॉयलग लिखते हुए ओवैसी ने कहा, अगली बार 'ठाकुर' बोलेंगे 'कितने आदमी थे'।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर के 'गद्दारों को गोली मारो' वाले बयान पर ओवैसी निशाना साधा है। कहा, जगह बताएं और मुझे गोली मारें, मैं तैयार

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार दिल्ली की एक चुनावी रैली में आए लोगों को 'गद्दारों को मारने वाले' भड़काऊ नारे पर विवाद हो गया है। अपने इस बयान के चलते अनुराग ठाकुर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रह है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि वह देश में कोई भी जगह बताएं और वहां आकर ओवैसी को गोली मारें।ओवैसी ने कहा,'मैं आपको चुनौती देता हूं अनुराग ठाकुर, आप देश में कोई जगह बताएं जहां आप मुझे शूट करेंगे और मैं आने के लिए तैयार हूं। आपके बयान मेरे दिल में डर नहीं पैदा करते हैं क्योंकि हमारी माताएं-बहनें बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी हैं और उन्होंने देश को बचाने का फैसला किया है।'

मंगलवार को भी ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अनुराग ठाकुर हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। फिल्म शोले का फेमस डॉयलग लिखते हुए ओवैसी ने कहा, अगली बार 'ठाकुर' बोलेंगे 'कितने आदमी थे'। उन्होंने लिखा ''ठाकुर का आजकल काम अर्थव्यवस्था को ठीक करना है, क्योंकि इन दिनों हर रोज अर्थव्यवस्था में गिरावट आ रही है। लेकिन यहां वो हिटलर के वित्त मंत्री वाल्थर फंक की तरह बर्ताव कर रहे हैं , जिसे बाद में जंग करवाने के आरोप में सजा दी गई थी। हो सकता है आगे ठाकुर यह भी कहें कि 'कितने आदमी थे' और साहब खुश हो जाएं।'' 

जानें दिल्ली रैली में अनुराग ठाकुर ने पूरा बयान क्या दिया था?

रैली में, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 'देश के गद्दारों को', जिसपर भीड़ ने कहा,  'गोली मारो स***को।' रिठाला से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा।

बीजेपी पर हमला करते हुए दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आज़ाद ने कहा कि भगवा दल के नेता ‘असल गद्दार’ हैं जो शांति और मेल-जोल बिगाड़ने के लिए काम कर रहे हैं। यह विवादित नारा कपिल मिश्रा जैसे बीजेपी के कनिष्ठ नेता लगाते रहे हैं लेकिन पहली बार है कि केंद्रीय मंत्री स्तर के पार्टी नेता ने इसमें हिस्सा लिया है। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज आवाज में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। बीजेपी के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है। 

दिल्ली के सीईओ कार्यालय ने अनुराग ठाकुर से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनाव रैली में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को -- ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’-- भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाये जाने की घटना के सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है