लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का हमला, कहा-कांग्रेस बीजेपी चला रहे हैं लाला की दुकान

By स्वाति सिंह | Updated: December 5, 2018 11:43 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कांग्रेस का सेक्युलिजम एक धोखा है। यही नहीं बल्कि अवैसी ने राहुल के साथ साथ पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा राहुल और मिल के लाला की दूकान चला रहे हैं।

Open in App

ऑल इंडिया मजलिश-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने राहुल गांधी के सी टीम वाले बयान का पलटवार किया है।उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार कई राज्यों में हार चुकी है और इसकी हार का कारण राहुल गांधी हैं। उन्होंने आगे राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपनी मां सोनिया से विनम्रता सीखें।

यही नहीं बल्कि अवैसी ने राहुल के साथ साथ पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना पड़ेगा कि तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी का समर्थन क्यों किया ? राहुल गांधी सेक्युलिरिज्म और नरेंद्र मोदी देश भक्ति का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। इन लोगों ने 'लालाओं की दुकान' खोल रखी है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी 'एक' ही हैं, साथ ही उन्होंने तेलंगाना की जनता से कहा कि वे इन लोगों के झांसे में नहीं आएं। गांधी ने यह दावा भी किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति भाजपा की 'बी टीम' है और उसके प्रमुख के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'तेलंगाना रबर स्टांप' की तरह काम करते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, 'ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की 'सी टीम' है, जिसका काम है भाजपा/केसीआर विरोधी मतों को तोड़ना।'कांग्रेस प्रमुख ने कहा था 'तेलंगाना की महान जनता मोदी, केसीआर और ओवैसी भले ही अलग-अलग जुबान में बात करते हैं लेकिन वे हैं एक ही। आप उनके झांसे में नहीं आएं।'

इससे पहले, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का जन्म ही आदर्शवाद और महान सपनों के साथ हुआ था लेकिन टीआरएस/भाजपा के चार साल की नाकामी, दंभ और भ्रष्टाचार ने यहां के लोगों के मन को संशय से भर दिया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह