लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों के बारे में भागवत के बयान पर ओवैसी का हमला, कहा- वह हिंदू नाम देकर भारतीय इतिहास में हमें मिटा नहीं सकते

By भाषा | Updated: October 14, 2019 06:08 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भागवत हमें विदेशी मुसलमानों से जोड़ने की कितनी कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश में मुसलमानों के खुश रहने संबंधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कटाक्ष करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संविधान ने निर्धारित किया है न कि ‘‘बहुमत की व्यापकता’’ ने। ओवैसी ने शनिवार को भागवत के भाषण का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वह (मुस्लिम) खुश हैं कि नहीं इसकी माप संविधान है, न कि बहुमत की विशालता ।’’

देश में मुसलमानों के खुश रहने संबंधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कटाक्ष करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संविधान ने निर्धारित किया है न कि ‘‘बहुमत की व्यापकता’’ ने। ओवैसी ने शनिवार को भागवत के भाषण का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वह (मुस्लिम) खुश हैं कि नहीं इसकी माप संविधान है, न कि बहुमत की विशालता ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भागवत हमें विदेशी मुसलमानों से जोड़ने की कितनी कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भागवत हिंदू नाम देकर भारत में हमारे इतिहास को मिटा नहीं सकते हैं। यह काम नहीं करेगा। भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है, न ही कभी बनेगा, इंशाअल्ला।’’ गौरतलब है कि भागवत ने कहा था कि देश में मुस्लिम खुश हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किसी के प्रति कोई घृणा न होने पर जोर देते हुए शनिवार को कहा था कि संघ का उद्देश्य भारत में परिवर्तन तथा उसे बेहतर भविष्य की ओर ले जाने के वास्ते देश में पूरे समाज को संगठित करना है, न कि केवल हिंदू समुदाय को। समाज को एकजुट करना आवश्यक है और सभी वर्गों को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा आरएसएस इस दिशा में काम कर रही है। 

ओडिशा के नौ दिन के दौरे पर आए भागवत ने कहा था यह हमारी इच्छा है कि आरएसएस ठप्पा हट जाए और आरएसएस तथा समाज एक समूह के तौर पर काम करें। चलिए सारा श्रेय समाज को दें। पूरा देश एक सूत्र से बंधा है। भारत के लोग विविध संस्कृति, भाषाओं, भौगोलिक स्थानों के बावजूद खुद को एक मानते हैं।

भागवत ने कहा था कि एकता के इस अनूठे अहसास के कारण मुस्लिम, पारसी और अन्य जैसे धर्मों से संबंधित लोग देश में सुरक्षित महसूस करते हैं। पारसी भारत में काफी सुरक्षित हैं और मुस्लिम भी खुश हैं। सही तरीका यह है कि ऐसे उत्कृष्ट इंसान तैयार किये जाए जो समाज को बदलने तथा देश की कायापलट करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके क्योंकि 130 करोड़ लोगों को एकसाथ बदलना मुमकिन नहीं होगा। 

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया