लाइव न्यूज़ :

योगी के मुगल काल अर्थव्यवस्था वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का तंज- उन्हें कुछ भी पता नहीं, लकी हैं जो यूपी के सीएम बन गए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 28, 2019 18:51 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्दे असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा, ''उन्होंने साबित किया है कि उन्हें किसी चीज की कुछ भी जानकारी नहीं है, उन्हें एक विषेशज्ञ का बुलाना चाहिए। वह भागयशाली है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए..''

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा, ''उन्होंने साबित किया है कि उन्हें किसी चीज की कुछ भी जानकारी नहीं है, उन्हें एक विषेशज्ञ का बुलाना चाहिए। वह भागयशाली है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि बीजेपी ने छह वर्षों में क्या किया है? बेरोजगारी, छंटनी, 5 फीसदी जीडीपी के बारे में क्या है?''

बता दें कि शुक्रवार (27 सितंबर) को सीएम योगी ने मुंबई में आयोजित 'वर्ल्ड हिंदू इकॉनमिक फोरम 2019' के उद्‌घाटन सत्र के मौके पर भारत की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपने विचार रखे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि मुगल काल शुरू होने से पहले दुनिया के व्यापार में भारत एक तिहाई से ज्यादा करीब 36 फीसदी की भागीदारी  रखता था। उन्होंने कहा था कि भारत में अंग्रेजों के आने तक विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी घटकर 20 फीसदी रह गई थी। 

सीएम योगी ने कहा था कि आजादी के समय कुछ अर्थशास्त्रियों ने कम ग्रोथ रेट को हिंदू ग्रोथ रेट कहा था। अंग्रेजों ने भारत के ग्रोथ रेट को महज 4  फीसदी बढ़ा पाए लेकिन मोदी सरकार में भारत में कई बदलाव हुए हैं।

बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद दर में गिरावट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी दलों और आलोचकों के निशाने पर आ गई है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह