लाइव न्यूज़ :

नमाज संबंधी आदेश पर ओवैसी का योगी पर तंज, कांवरियों पर फूलों की वर्षा और नमाज का मतलब भाईचारे में बाधा

By भाषा | Updated: December 26, 2018 20:51 IST

नोएडा में पुलिस ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली 23 निजी फर्मों को हाल में नोटिस जारी कर उनसे कहा कि वे एक स्थानीय पार्क में जुमे की नमाज पढ़ने से अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रोकें।

Open in App

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नोएडा पुलिस के, स्थानीय उद्यान में जुमे की नमाज पढ़ने के खिलाफ जारी एक आदेश को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कांवरियों पर तो गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रही थी किंतु सार्वजनिक स्थलों पर प्रार्थना करने वाले मुस्लिम आस्तिकों को नोटिस जारी कर रही है।नोएडा में पुलिस ने अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली 23 निजी फर्मों को हाल में नोटिस जारी कर उनसे कहा कि वे एक स्थानीय पार्क में जुमे की नमाज पढ़ने से अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रोकें। जिला प्रशासन ने मंगलवार को कहा था कि सार्वजनिक स्थलों पर ‘अनधिकृत’ धार्मिक जमावड़े को अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस के आदेश की आलोचना करते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र पुलिस ने कांवरियों पर एक तरह से गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की किंतु सप्ताह में एक बार नमाज का मतलब है कि शांति एवं भाईचारे में बाधा।’’ आल इंडिया मजलिस ए इतेहाद उल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) नेता ने कहा, ‘‘मुसलमानों से कहा जा रहा है : आप कुछ भी कर लो, गलती आप की ही होगी।’’ हैदराबाद के सांसद ने सवाल किया, ‘‘साथ ही कानून के तहत किसी एमएनसी को उनके कर्मचारी द्वारा वैयक्तिक क्षमता से किए जाने वाले काम के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?’’ नोएडा के अधिकारियों ने 2009 के उच्चतम न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सभी समुदायों द्वारा सार्वजनिक स्थलों के धार्मिक गतिविधियों के अनधिकृत उपयोग पर स्पष्ट प्रतिबंध लगाया गया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे