लाइव न्यूज़ :

ओवैसी का हमला, कहा- शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदला जा सकता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 12:47 IST

बुधवार को फोन पर एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदला जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे अच्छे वक्ता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके ओवैसी विरोधियों पर निशाना साधने की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।भाजपा सदस्यों की टोकाटोकी के बीच उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में 1933 के जर्मनी के जैसे हालात हैं।

देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर सभी दल के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। हैदराबाद सांसद और एमआईएम (AIMIM)प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर इस मामले को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है। अच्छे वक्ता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके ओवैसी विरोधियों पर निशाना साधने की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

बुधवार को फोन पर एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदला जा सकता है। ओवैसी ने कहा, 'मुझे डर है कि सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन को अपने बल से शांत करने का प्रयास करा सकती है। वहां 50 दिनों से आंदोलन जारी है और चुनाव के बाद वहां से लोगों को बलपूर्वक हटाया जा सकता है। यह भी हो सकता है कि वे उन्हें गोली मार देंगे, वे शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदल सकते हैं।'

बता दें कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोली मारने' का विवादित बयान दिया था। एनआरसी के बारे में आगे बोलते हुए, ओवैसी ने कहा, "सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि 2024 तक एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। इससे पहले ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को मुस्लिम महिलाओं को भाई कहने वाले मोदी अब उनके धरने से डरे क्यों हुए हैं।

भाजपा सदस्यों की टोकाटोकी के बीच उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में 1933 के जर्मनी के जैसे हालात हैं। हैदराबाद से सांसद ने कहा कि सीएए का विरोध कर रहे लोग अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को मुस्लिम महिलाओं का भाई कहते हैं और आज जब मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं तो उनको मुस्लिम महिलाओं से डर क्यों लगता है?

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया