लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने फेसबुक पर उठाए सवाल, कहा-'BJP और fb के रिश्तों का हो गया खुलासा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2020 11:28 IST

असदुद्दीन ओवैसी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी फेसबुक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि फेसबुक ने साबित कर दिया कि जो ये उपदेश देते हैं उसका पालन नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देये पूरा विवाद अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें फेसबुक और बीजेपी नेता को लेकर एक विवादित दावा किया गया है।फेसबुक ने इस पूरे विवाद पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हैदराबाद: AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद  असदुद्दीन ओवैसी ने फेसबुक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं कि अलग-अलग लोकतंत्र देशों के लिए फेसबुक के अलग-अलग निमय और मानक क्यों हैं? असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, ''अलग-अलग लोकतंत्रों में फेसबुक के अलग-अलग मानक क्यों हैं? यह किस तरह का निष्पक्ष मंच है? यह रिपोर्ट बीजेपी के लिए नुकसानदेह है- यह समय है कि बीजेपी के फेसबुक के साथ संबंधों का खुलासा हो गया है और फेसबुक कर्मचारी पर बीजेपी के नियंत्रण की भी प्रकृति सामने आई है।''

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने भी फेसबुक पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फेसबुक और उसके सीईओ मार्क जकरबर्ग पर निशना साधा है। दिग्विजय सिंह ने मार्क जकरबर्ग को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''फेसबुक के हेट स्पीच रूल भारतीय राजनीति के साथ टकाराए- डब्ल्यूएसजे'', मार्क जकरबर्ग कृपया इस पर बात घ्यान दें कि प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक अंखी दास को फेसबुक में नियुक्त किया गया जो खुशी-खुशी मुस्लिम विरोधी पोस्ट को सोशल मीडिया पर अप्रूव करता है। आपने साबित कर दिया कि आप जो उपदेश देते हैं उसका पालन नहीं करते।''

जानिए क्या है पूरा मामला

ये पूरा विवाद अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीजेपी नेता टी.राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट में ''रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए'' ऐसा लिखा है। दावा ये भी किया गया कि बीजेपी नेता टी.राजा ने फेसबुक पोस्ट में मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी। 

बीजेपी नेता टी.राजा के इस पोस्ट का विरोध फेसबुक की कर्मचारी ने किया था और इसे कंपनी के नियमों के खिलाफ बताया था। लेकिन आरोप है कि भारत में फेसबुक के बैठने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदिग्विजय सिंहफेसबुकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया