लाइव न्यूज़ :

औवैसी की पार्टी के काउंसिलर 1 साल पुलिस हिरासत में रहेंगे, वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के विरोध में हुई थी पिटाई

By स्वाति सिंह | Updated: August 23, 2018 16:26 IST

औरंगाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के पार्षद सय्यद मतीन सैयद राशिद (32) को महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि निरोधक अधिनियम (एमपीडीए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने के प्रस्ताव का पिछले सप्ताह विरोध करने वाले एआईएमआईएम पार्षद को शराब के अवैध कारोबार और कुछ अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि औरंगाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के पार्षद सय्यद मतीन सैयद राशिद (32) को महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि निरोधक अधिनियम (एमपीडीए) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, '17 अगस्त को औरंगाबाद महानगरपालिका की आम सभा की बैठक में मतीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने वाले एक प्रस्ताव का विरोध किया था।

उनकी कथित रूप से भाजपा के कुछ पार्षदों ने पिटाई कर दी थी।' अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सिटी चौक थाने ने मतीन को आईपीसी की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और 294 (सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करना) के तहत गिरफ्तार कर लिया था।

थाने के वरिष्ठ निरीक्षक डी एस सिंघाड़े ने बताया, 'पार्षद को औरंगाबाद स्थित हर्सुल जेल भेज दिया गया था और उन्हें मंगलवार को जमानत मिल गयी थी। उसी दिन हमने शहर के पुलिस आयुक्त द्वारा एमपीडीए के तहत दिए गए आदेश से अवगत करा दिया था।' उन्होंने बताया कि मतीन के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हुए थे।

सिंघाड़े ने कहा, 'उनके आपराधिक रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के बाद हमने पाया कि वह खतरनाक व्यक्ति है और दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा कर सकता है।' एमपीडीए के प्रावधानों के मुताबिक पार्षद एक साल तक हिरासत में रहेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं