लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत पर ओवैसी का पलटवार, कहा- हिंदू राष्ट्र कोरी कल्पना, असुरक्षा की भावना से पनपते हैं ऐसे विचार'

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2019 13:05 IST

मोहन भागवत ने मंगलवार को दशहरे के अपने भाषण में कहा था कि संघ अपने इस नजरिये पर अडिग है कि 'भारत एक हिंदू राष्ट्र' है। AIMIM नेता ओवैसी ने अब इस पर कटाक्ष किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत के दशहरा भाषण पर असदुद्दीन ओवैसी का कटाक्षओवैसी ने ट्वीट कर कहा- 'हिंदू राष्ट्र बस कल्पना की उड़ान है, जो असुरक्षा की भावना से पनपती है'

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आएसएस चीफ मोहन भागवत के दशहरा के मौके पर दिए गये भाषण पर उनकी आलोचना की है। ओवैसी ने कहा है कि 'हिंदू राष्ट्र' एक कोरी कल्पना है जो असुरक्षा की भावना से पैदा होती है। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, 'हिंदू राष्ट्र का विचार हिंदू प्रभुत्व पर आधारित है। इसका मतलब उन सभी को अपने अधीन लेना है जो हिंदू नहीं हैं। ऐसे में अल्पसंख्यकों को भारत में रहने की 'इजाजत' नहीं होगी। हिंदू राष्ट्र एक कोरी कल्पना है जो असुरक्षा की भावना से पैदा हुई है।'

ओवैसी का ट्वीट

इससे पहले भागवत ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा था कि संघ अपने इस नजरिये पर अडिग है कि 'भारत एक हिंदू राष्ट्र' है। भागवत ने नागपुर में पारंपरिक विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत ही 'हिंदुस्तान यानी हिंदू राष्ट्र' है। भागवत ने साथ ही कहा कि संघ पिछले 9 दशकों से समाज में एकता, सद्भावना, सदाचरण और सदव्यवहार के लिए काम कर रहा है उसकी राष्ट्र को लेकर नीति स्पष्ट है।

भागवत ने साथ ही कहा, यह साफ है कि देश में स्वयंसेवकों के कार्य और समर्पण को लेकर विश्वास बढ़ा है। हालांकि, इस विश्वास को खत्म करने, समाज में डर फैलाने की कोशिशें होती रहती हैं। भागवत ने कहा, 'जो भारत के हैं, जो भारतीय पूर्वजों के वंशज हैं तथा सभी विविधताओं का स्वीकार, सम्मान व स्वागत करते हुए आपस में मिलजुल कर देश का वैभव तथा मानवता में शांति बढ़ाने का काम करने में जुटे हैं वे सभी भारतीय हिंदू हैं।' 

भागवत ने कहा कि कुछ लोग संघ को बदनाम करने के लिए भीड़ हिंसा से उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हर चीज के लिए संघ को दोषी ठहराना सीख लिया है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोहन भागवतदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतजगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन