लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक नेता हैं असदुद्दीन ओवैसी : राधा मोहन सिंह

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:44 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को सांप्रदायिक नेता करार देते हुए बुधवार को कहा कि मुसलमानों को एकजुट करने की उनकी कोशिश से बाकी आबादी में भी ध्रुवीकरण बढ़ेगा।

सिंह ने जिले के तुर्तीपार में संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दाखिल होने की योजना के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पार्टी के नेता असदुद्दीन ओवैसी सांप्रदायिक नेता हैं।

उन्होंने मुसलमानों की तरफ इशारा करते हुए कहा "ओवैसी 19 फीसदी आबादी को एकजुट करना चाहते हैं। ओवैसी के इन प्रयासों से शेष आबादी में भी एकजुटता का माहौल बनेगा और ध्रुवीकरण बढ़ेगा।"

सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश को अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव सरकार को उत्तर प्रदेश के लोग भोग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव तथा उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार की कहानी लोग आज भी सुनते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोग फिर उस दुनिया की तरफ नहीं जाना चाहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है