लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी सरकार पर दागे तीन सवाल, पूछा, ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब 'डी-एस्केलेशन' क्यों?

By रजनीश | Updated: July 7, 2020 04:49 IST

एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपनी बात पूरी मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं और अधिकतर मुद्दों पर वो खुलकर अपनी राय रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी का पहला सवाल है किसी भी सूरत में "डी-एस्केलेशन" का मतलब क्या है, चीन को वो करने देना चाहिए जो वह चाहता है?उन्होंने सरकार से दूसरा सवाल किया कि पीएमओ के मुताबिक, ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब "डी-एस्केलेशन" क्यों ?

चीन के मसले पर AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए तीन सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI के ट्वीट पर कहा कि पीएमओ के मुताबिक, ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब "डी-एस्केलेशन" क्यों?

ओवैसी के 3 सवाल

- किसी भी सूरत में "डी-एस्केलेशन" का मतलब क्या है, चीन को वो करने देना चाहिए जो वह चाहता है?

- पीएमओ के मुताबिक, ना कोई घुसा है, ना कोई घुसा हुआ है तब "डी-एस्केलेशन" क्यों ?

- हम चीन पर भरोसा क्यों कर रहे हैं, जब 6 जून के समझौते के बाद उसने धोखा किया है। क्या चीन ने "डी-एस्केलेशन" का भी वादा किया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने रविवार को वीडियो कॉल पर चीनी विदेश मंत्री और एनएसए से बातचीत की थी। बातचीत का फोकस स्थायी तौर पर शांति बहाल करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए साथ मिलकर काम करने पर था।

दूसरी ओर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स की ओर से भी बॉर्डर पर तनाव कम होने की बात की गई है। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत और चीन की सेनाओं ने फ्रंट बॉर्डर से बैच के आधार पर सैनिक कम करने का निर्णय लिया है। 

सैनिकों को कम करने का फैसला दोनों देशों के बीच 30 जून को होने वाली बैठक के बाद लिया गया है। कहा यह भी जा रहा है कि लद्दाख सीमा पर LAC के पास चीनी सेना ने अपने टेंट भी हटाने शुरू कर दिए हैं। दोनों सेनाओं के बीच हुई बातचीत के आधार पर चीनी सेना करीब एक-दो किमी तक पीछे हट गई है।

डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी दोनों देशों के बीच सीमा वार्ता से संबंधित विशेष प्रतिनिधि हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस बातचीत को 'खुली और विचारों का व्यापक आदान-प्रदान' बताया और कहा कि डोभाल और वांग इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्षों को एलएसी से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया को 'तेजी से' पूरा करना चाहिए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया