लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर भड़के ओवैसी, कहा- 'शाह की पुलिस दंगाईयों के साथ पत्थरबाजी कर रही है' पीएम मोदी पर भी दिया बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2020 10:41 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 105 लोग घायल हो गए।

Open in App

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हुई हिंसा की निंदा की है।  ओवैसी ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस दंगाईयों के साथ पत्थरबाजी कर रही है। उन्होंने कहा, शाह से दिल्ली पुलिस को छूट दी हुई है। हिंसा में मारे गए एक पुलिसकर्मी सहित सभी पांच लोगों की मौत पर ओवैसी ने दुख प्रक्रट किया है। 

ओवैसी ने कहा, मैं दिल्ली में हुई हिंसा की निंदा करता हूं, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और नागरिकों की जान चली गई। यह देश के लिए शर्म की बात है कि जब विदेशी गणमान्य व्यक्ति यहां की यात्रा पर थे तब हिंसा भड़क उठी है। पुलिस इस हिंसा को रोकने में असफल हुई है। एआईएमआईएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ओवैसी का यह वीडियो पोस्ट किया है। 

ओवैसी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।

24 फरवरी को उत्तरपूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर झड़पों के दौरान शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित शर्मा सहित 105 लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को सीएए का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष हो गया और प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मृत्यु हो गयी और एक पुलिस उपायुक्त घायल हो गये। राजधानी के चांदबाग और भजनपुरा में भी संघर्ष होने की खबरें है। 

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित शर्मा और एसीपी (गोकलपुरी) अनुज कुमार समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को काबू करने के दौरान घायल हो गए। सीआरपीएफ के दो कर्मी भी इस दौरान घायल हो गए। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मकानों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पम्प में आग लगा दी और पथराव किया। इन इलाकों में हिंसा का यह दूसरा दिन है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदिल्लीकैब प्रोटेस्टअमित शाहनरेंद्र मोदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव