लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: राजभर

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:12 IST

Open in App

बलिया/बरेली (उप्र) तीन जुलाई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार रात जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये, तो वह यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में उनकी भी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है?’’ उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की हमेशा बात करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना कहा, ‘‘वह चालाक निकले तथा उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।’’

इस बीच, बरेली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जैसे लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं,तो वे देखें। कोई कुछ भी कहे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की ही सरकार बनेगी।

गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर बरेली आये हुए हैं और भारतीय पशु चिकत्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के अतिथि गृह मे शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘ओवैसी देश की सामाजिक समरसता को खत्म करना चाहते हैं, लोगों में जाकर भ्रम फैलाते हैं। कोई भी कुछ भी कहे पर उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार ही बनेगी,जिसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने हैं, वह देखें।’’

जुलाई में टीका न मिलने के राहुल गांधी के बयान पर सिंह ने कहा कि उनको टीका लगवाना है तो बता दें, किस केंद्र पर लगवानी है। हर केंद्र पर पोस्टर टंगा है, लोग आएं और टीका लगवाएं, लेकिन जिनको केवल नकरात्मक बाते करनी हैं वे तो करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह