लाइव न्यूज़ :

'संघ के पास जीरो दिमाग और मुस्लिमों को लेकर 100 फीसद नफरत', ओवैसी ने भागवत पर किया पलटवार, बोले-डीएनए समान तो फिर यह गिनती क्यों?

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 20:52 IST

भागवत के बयान पर ऑल इंडिया मजसिल ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दो ट्वीट के जरिये उनके एक डीएनए वाले बयान पर सवाल उठाते हुए पलटवार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर असद्दुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि संघ के पास जीरो दिमाग है और मुस्लिमों को लेकर 100 फीसद नफरत है। उन्होंने भागवत पर पलटवार करते हुए कहा कि जब सभी का डीएनए समान है तो फिर गिनती क्यों?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा था कि 1930 से ही मुस्लिमों की आबादी को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। भागवत के इस बयान पर ऑल इंडिया मजसिल ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दो ट्वीट के जरिये उनके एक डीएनए वाले बयान पर सवाल उठाते हुए पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि संघ के पास जीरो दिमाग है और मुस्लिमों को लेकर 100 फीसद नफरत है। 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को ओवैसी ने जवाब दिया है। ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'आरएसएस के भागवत कहते हैं कि 1930 से मुस्लिम आबादी को बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं।' उन्होंने इसे लेकर सवाल उठाया और लिखा, 'यदि सभी का डीएनए समान है तो फिर यह गिनती क्यों?' इसके बाद उन्होंने इसी ट्वीट में लिखा, '1950 से लेकर 2011 के मध्य भारत में मुस्लिमों की ग्रोथ रेट कम हुई है। संघ के पास जीरो ब्रेन और मुस्लिमों के लिए 100 फीसद नफरत है।'

ओवैसी यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी बात को पूरा करने के लिए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुस्लिमों से नफरत संघ की आदत रही है और इसके जरिये वह समाज में जहर घोल रहा है। इस महीने के शुरू में भागवत ने कहा था कि हम एक हैं जिसके बाद उनके समर्थकों ने परेशान किया होगा। इसके बाद उन्हें मुस्लिमों को नीचा दिखाने और झूठ बोलने की ओर लौटना पड़ा है। आधुनिक भारत में हिंदुत्व का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।'

ये बोले थे भागवत 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा था कि 1930 से देश में मुस्लिम आबादी को बढ़ाने की कोशिश की गई है, जिससे उनकी ताकत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसी कोशिश पाकिस्तान बनाने के लिए की जा रही थी। वहीं इससे पहले भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को 'डर के इस चक्र में' नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग मुसलमानों से देश छोड़ने को कहते हैं, वे खुद को हिन्दू नहीं कह सकते। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों