लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा?: असदुद्दीन ओवैसी

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 1, 2022 18:14 IST

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर पर टिप्पणी करने के मामले में कड़ी फटकार लगाने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देटीवी पर पूरे देश से माफी मांगें नूपुर शर्मा: SC'नूपुर शर्मा अब भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य'असदुद्दीन ओवैसी का बीजेपी पर नूपुर शर्मा को बचाने का आरोप

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर पर टिप्पणी करने के मामले में कड़ी फटकार लगाने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है.

टीवी पर पूरे देश से माफी मांगें नूपुर शर्मा: SC

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के बाद बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने टीवी पर पूरे देश से माफी मांगने की नसीहत दी थी. कोर्ट ने नूपुर शर्मा के खिलाफ दायर सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणी ने देश भर में लोगों की भावनाओं को भड़का दिया है.

असदुद्दीन ओवैसी का बीजेपी पर नूपुर शर्मा को बचाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई तीखी टिप्पणियों के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नूपुर शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की.

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि निलंबन काफी नहीं हैं. ओवैसी के मुताबिक, "हम प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि आप सिर्फ नूपुर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं हैं, आप देश के 133 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं."

'नूपुर शर्मा अब भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य'

ओवैसी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाह रहे हैं कि आप नूपुर शर्मा को कबतक बचाएंगे? क्यों नहीं नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कराया जा रहा है. ओवैसी के मुताबिक, "हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. नूपुर शर्मा उसकी मेंबर हैं, क्या पीएम मोदी ने बैठक में नूपुर शर्मा को शामिल होने का न्योता दिया है. आपने प्रवक्ता के पद से नूपुर शर्मा को सस्पेंड किया है, नूपुर आज भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की मेंबर हैं. हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा को वे गिरफ्तार कराएं और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए."

टॅग्स :नूपुर शर्माअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया