लाइव न्यूज़ :

असली दोषी कांग्रेस, सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर बन जाती है: ओवैसी

By भाषा | Updated: July 24, 2019 16:46 IST

ओवैसी ने कहा कि यूएपीए कानून का जो दुरुपयोग हुआ है उसकी असली दोषी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहते हुए पहले संशोधन विधेयक लेकर आई थी तब भी मैंने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने कहा कि ‘‘मैं राष्ट्रीय हित नहीं जानता’’।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब उसके किसी शीर्ष नेता को महीनों के लिए इस कानून के तहत जेल हो जाए। ओवैसी के आरोप पर कांग्रेस के गौरव गोगोई और कुछ अन्य सदस्य विरोध करते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए।

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने यूएपीए कानून के दुरुपयोग के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है।

सदन में ‘विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक-2019’ पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि यूएपीए कानून का जो दुरुपयोग हुआ है उसकी असली दोषी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में रहते हुए पहले संशोधन विधेयक लेकर आई थी तब भी मैंने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने कहा कि ‘‘मैं राष्ट्रीय हित नहीं जानता’’।

ओवैसी ने दावा किया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस का रुख इस तरह का होता है और सत्ता से बाहर होते ही मुसलमानों की ‘बिग ब्रदर’ बन जाती है। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस को हमारे दर्द का अहसास तब होगा जब उसके किसी शीर्ष नेता को महीनों के लिए इस कानून के तहत जेल हो जाए।

इस पर भाजपा के कुछ सदस्य भी मेजें थपथपाते देखे गए। ओवैसी के आरोप पर कांग्रेस के गौरव गोगोई और कुछ अन्य सदस्य विरोध करते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए। गोगोई ने कहा कि ओवैसी ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है और इसे रिकॉर्ड से हटाना चाहिए। पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और कुछ आपत्तिजनक होगा तो हटाया जाएगा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह