लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने शेयर की फर्जी वीडियो तो असदुद्दीन ओवैसी ने दी नसीहत, कहा- "खान साहब हमें हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है, हमारी चिंता न करें"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 11:20 IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार (3 जनवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के लिए फटकार लगाई थी। अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके इमरान खान द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो साझा किया और पाकिस्तानी अधिकारियों को "रिपीट ऑफेंडर्स" कहकर उनका मजाक उड़ाया था।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने पिछले दिनों बंग्लादेश के एक वीडियो को उत्तर प्रदेश का वीडियो बताते हुए पोस्ट किया था कि देखिए भारत में मुसलमानों पर पुलिस कितना जुर्म कर रही है।भारत सरकार ने इस वीडियो को फर्जी बताकर इसकी सच्चाई बताई तो पाक पीएम ने इसे अपने पोस्ट से हटा दिया था।  

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत के बारे में फर्जी वीडियो शेयर करने पर आज हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "खान साहब आप अपने ही देश की चिंता करें। हमने जिन्ना के गलत सिद्धांत को खारिज कर दिया है, हमें भारतीय मुसलमानों पर गर्व है और आगे भी रहेगा।"

दरअसल, इमरान खान ने पिछले दिनों बंग्लादेश के एक वीडियो को उत्तर प्रदेश का वीडियो बताते हुए पोस्ट किया कि देखिए भारत में मुसलमानों पर पुलिस कितना जुर्म कर रही है। इसके भारत भारत सरकार ने इस वीडियो को फर्जी बताकर इसकी सच्चाई बताई तो पाक पीएम ने इसे अपने पोस्ट से हटा दिया था।  

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार (3 जनवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के लिए फटकार लगाई थी। अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके इमरान खान द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो साझा किया और पाकिस्तानी अधिकारियों को "रिपीट ऑफेंडर्स" कहकर उनका मजाक उड़ाया था।  इसका अर्थ है कि बार-बार समझाने के बाद भी गलती करने वाला अपराधी बताया था।

दरअसल, यूपी पुलिस ने उस वीडियो के बारे में बताया गया था कि इमरान खान का वीडियो 2013 की बांग्लादेश की एक घटना का था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पहने जाने वाले निहितार्थ ने 'रैपिड एक्शन बैटलियन' के अधिकारियों द्वारा बोली जा रही भाषा हिंदी के बजाय बंगाली थी। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं