लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाहुबली नेता पूर्व विधायक अनंत सिंह के जेल से छूटते ही चोर हुए ईमानदार, लौटाने लगे हैं चोरी के सामान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2025 18:23 IST

यह देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। हाल यह है कि अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कमी आ गई है। इस इलाके में चोरी करने वाले अपना पेशा छोड़ने को मजबूर हैं या फिर ईमानदार हो गए हैं। 

Open in App

पटना: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के बाद अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें चोरों के द्वारा चोरी की गई सामनों को वापस लौटाया जाने लगा है। यह देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। हाल यह है कि अनंत सिंह के जेल से बाहर आते ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कमी आ गई है। इस इलाके में चोरी करने वाले अपना पेशा छोड़ने को मजबूर हैं या फिर ईमानदार हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि चोर सिर्फ थोड़ा बहुत माल रख लेते हैं और बाकी घर पर वापस लौटा आते हैं। दरअसल, हाथीदह थाना क्षेत्र के औटा गांव के मुजीबनगर में निर्मल महतो के घर पर कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी। घर के सभी लोग बाहर गए थे। सुनसान घर देखकर चोर दस लाख रुपए के सोने के गहने और दस हजार रुपए नगद लेकर चंपत हो गए। परिजन हाथीदह थाने में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने गए, पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। 

अब जबकि अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं तो चोरों ने शनिवार देर रात चोरी के कुछ गहने घर में वापस फेंक दिए। जब सुबह घर में लोगों की आंखें खुली, तब आंगन में एक काली पॉलीथिन पड़ी देखी। जब घर के लोगों ने उसे खोला, तब सभी हक्का बक्का रह गए। पॉलीथिन में चोरी के कुछ गहने रखे थे। हालांकि, नगदी और एक सोने की चेन नहीं थी। 

इस घटना के बाद इलाके में चोरों की ईमानदारी की तारीफ की जाने लगी है। इलाके के लोग चोरों पर अनंत सिंह के खौफ को ही मान रहे हैं। इस घटना के बाद यही माना जा रहा है कि अनंत सिंह के जेल से छूटने के बाद चोर चोरी का धंधा बंद करने पर मजबूर हो गए हैं।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं