लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने वह कर दिखाया, जिसे करने की हिम्मत उनके पूर्ववर्ती नहीं कर सके: नड्डा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की और जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त करने तथा तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने जैसे केंद्र सरकार के फैसलों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे काम कर दिखाएं हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर नड्डा ने भाजपा के 20 दिनों के ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान की शुरुआत की। साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के पिछले सात साल को मिलाकर उनका 20 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा इस अभियान के तहत कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाएगी।

नड्डा ने कहा कि एक निर्वाचित जन प्रतिनिधि के रूप में नरेंद्र मोदी का 20 वर्षों का कार्यकाल ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के प्रयासों से प्रभावित रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) बहुत से ऐसे कार्य किए हैं, जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता था कि उन्हें कभी पूरा किया जाएगा। अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक पर रोक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित होना, आतंकवाद पर सर्जिकल और एयरस्टाइक होना, वन रैंक और वन पेंशन, 55 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ...यह सभी काम प्रधानमंत्री ने पिछले सात सालों में किए हैं, जिन्हें असंभव समझा जाता था। उनके किसी भी पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री ने ऐसा करने की हिम्मत नहीं की।’’

इस कड़ी में नड्डा ने हर घर बिजली, गैस, पानी पहुंचाने जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया और 10 करोड़ से अधिक किसानों को प्रति वर्ष दी जाने छह-छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि का जिक्र किया।

नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और विश्वपटल पर भी भारत की साख में ‘‘अभूतपूर्व’’ वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की राजनीतिक कार्य संस्कृति को भी बदल कर रख दिया है और आज उनके नेतृत्व में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति की जगह विकासवाद की राजनीतिक संस्कृति प्रतिष्ठित हुई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘और देश के अन्य सभी राजनीतिक दलों को इस राह पर आगे बढ़ने के लिए विवश होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू