लाइव न्यूज़ :

जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जितना जरूरी है, अर्थव्यवस्था के लिए बिजली उत्पादन : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:44 IST

Open in App

हाफलोंग (असम), सात अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिजली उत्पादन और वितरण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था के लिए उसी तरह जरूरी है, जिस तरह जीवन बचाने के लिए रक्तदान आवश्यक है।

असम के दिमा हासाओ जिले में 120 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को भी लाभ मिलेगा।

दिमा हासाओ जिले के लोंगकू में लोअर कोपिली इकाई के निर्माण के जरिए असम में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने दिसंबर 2020 में 23.1 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया।

वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार अपनी गारंटी देकर विदेशों से और धन जुटाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने हाफलोंग तिनाली को लोअर हाफलोंग से जोड़ने वाली 90 किलोमीटर लंबी सड़क के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस जलविद्युत परियोजना के जरिए वर्ष 2025 तक बिजली क्षमता में 469 गीगावाट उत्पादन का इजाफा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्पन्न सस्ती और स्वच्छ बिजली से राज्य में जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान