लाइव न्यूज़ :

जबतक संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे है दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है : जैन

By भाषा | Updated: March 15, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच यहां के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि जबतक संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम है राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की स्थिति ‘नियंत्रण’ में है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 407 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर (जांच किए गए कुल नमूनों के अनुपात में संक्रमितों की संख्या) 0.60 प्रतिशत रही, जो एक प्रतिशत से बहुत कम है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ सोमवार के लिए जल्द ही स्वास्थ्य बुलेटिन जारी की जाएगी और आज नए संक्रमितों की संख्या करीब 350 दर्ज की गई। अत: हम सतर्क हैं लेकिन जबतक संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम रहती है तबतक स्थिति भी नियंत्रण में है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में उच्च संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई है और वहां की स्थिति अलग है।

जैन ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में 16,620 मामले (रविवार को) दर्ज किए जबकि वहां संक्रमण दर 16.46 प्रतिशत रही, केरल में 3.54 संक्रमण दर के साथ नए मामलों की संख्या 1,792 रही। पंजाब में 4.48 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1,492 नए मामले आए जबकि गुजरात में 1.78 संक्रमण दर के साथ 810 मामले आए हैं लेकिन दिल्ली में 0.60 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 407 मामले आए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि रविवार को दिल्ली में लगातार चौथे दिन 400 से अधिक कोविड-19 के मामले आए। गत शुक्रवार को दो महीने में सबसे अधिक 431 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

जैन ने शुक्रवार कहा था कि रोजाना अचानक 400 के करीब नए मामलों का आना ‘ चेतावनी नहीं’ है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि दिल्ली में संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं। रोजाना करीब 70 से 80 हजार नमूनों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू