लाइव न्यूज़ :

जब तक लोगों का प्यार मेरे साथ अन्य दल क्या कह रहे इसकी परवाह नहीं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जब तक लोगों का प्यार उनके साथ है, उन्हें कोई परवाह नहीं है कि भाजपा और कांग्रेस पूरे शहर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने और बुजुर्गों को मुफ्त में अयोध्या यात्रा पर भेजने की उनकी सरकार की योजना को लेकर क्या कह रही है।

दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए अपने बजट में घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर तिरंगा लगाएगी।

वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए बजट में 45 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

किराड़ी में एक सीवर लाइन परियोजना का उद्घाटन करते हुए, केजरीवाल ने रविवार को कहा, "अन्य दल मुझे कोस रहे हैं कि मैंने मुफ्त बिजली और बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी क्यों प्रदान की। कांग्रेस और भाजपा के लोग मुझ पर ताना मार रहे हैं कि केजरीवाल धन लुटा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने 500 बड़े झंडों को फहराकर 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का फैसला किया है। ये दल कह रहे हैं कि तिरंगा नहीं लगाया जाना चाहिए, यह पैसे की बर्बादी है।"

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार अयोध्या में मंदिर के निर्माण के बाद रामलला के नि:शुल्क दर्शन की व्यवस्था करेगी।’’

उन्होंने कहा, "कोई अन्य दल मुझे कितना भी कोसे, मुझे तब तक कोई परवाह नहीं है, जब तक आपका प्यार और विश्वास मेरे साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल