लाइव न्यूज़ :

कोविड के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली पुलिस प्रमुख ने कर्मियों से एहतियात बरतने को कहा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच बल के कर्मियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतने, शारीरिक दूरी का ध्यान रखने और एन-95 या थ्री प्लाई सर्जिकल मास्क पहनने को कहा है।

बृहस्पतिवार को जारी एक वीडियो संदेश में, पुलिस प्रमुख ने अपने कर्मियों से अधिक सतर्क रहने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की नयी लहर पहले की तुलना में “अधिक गंभीर’’ प्रकृति की है।

कोविड-19 से लड़ने में दिल्ली पुलिस द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में, हमारे कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही, जो चिंता का कारण है।”

इस साल के लिए उपलब्ध कराए गए पुलिस आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 73 कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जबकि फरवरी में 33 और मार्च में 390 कर्मी वायरस से संक्रमित हुए।

श्रीवास्तव ने बल के कर्मियों से ड्यूटी करते हुए और खासकर एक-दूसरे से संवाद के दौरान, सत्यापन अभियान चलाते हुए, चालान जारी करते वक्त, पिकेट ड्यूटी पर रहने या अस्पतालों का दौरा करने के दौरान पर्याप्त एहतियात बरतने को कहा है ताकि संक्रमित होने की आशंका कम रहे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी इकाई का कोई कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो वह अपनी इकाई के साथ ही मु्ख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सकता है ताकि उचित उपचार सुनिश्चित हो सके और उनके लिए अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कर्मियों से टीका लगवा लेने के बाद भी “लापरवाह’’ नहीं होने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां