लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान की गिरफ्तारी: फिल्मी हस्तियों ने शाहरुख और गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 01:25 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर फिल्मकार जोया अख्तर, हास्य कलाकार जॉनी लीवर और अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने शुक्रवार को सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की, जिनके बेटे आर्यन खान मादक पदार्थों से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन का भंडाफोड़ कर आर्यन को गिरफ्तार किया था। मुंबई की एक अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी, लिहाजा उन्हें जेल में रात गुजारनी होगी।

इस खबर के आने के साथ ही प्रशंसकों का समूह बांद्रा में खान के निवास मन्नत के बाहर जमा हो गया। कई लोगों ने हाथों में बैनर थाम रखा था, जिसपर लिखा था, ''यह समय भी बीत जाएगा।''

उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस मामले में ताजा जानकारी मांगी।

शुक्रवार को गौरी खान का जन्मदिन भी था। अनेक प्रशंसकों और मित्रों को उम्मीद थी कि आर्यन को जमानत मिल जाएगी। एक ओर जहां मुख्यधारा की बॉलीवुड हस्तियां इस मामले पर खामोश रहीं, तो वहीं कई प्रशंसकों तथा मित्रों ने खान दंपत्ति के साथ एकजुटता प्रकट की।

अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में गौरी खान को 51वें जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने एक शेरनी और उसके बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक गौरी। हिम्मत बनाए रखिये। ''

इससे पहले, फिल्मकार फराह खान ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान की इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए तारीफ की और उन्हें 51वें जन्मदिन की बधाई दी।

फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती। माता-पिता की दुआ पहाड़ को भी हिला सकती है। एक मजबूत मां और महिला को जन्मदिन मुबारक।’’

अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस पूरे घटनाक्रम पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ करने का आरोप लगाया है।

टंडन ने किसी का नाम लिखे बिना ट्वीट किया, ‘‘ शर्मनाक राजनीति की जा रही है..... वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। हृदयविदारक।’’

शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता-हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने भी ट्विटर के माध्यम से उनका समर्थन किया।

उन्होंने 1998 की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की उनकी एक तस्वीर के साथ ताकत दिखाने वाला एक इमोजी पोस्ट किया।

अभिनेता रितिक रोशन ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर आर्यन के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय आर्यन को और मजबूत बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल