लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को 'ग्लैमर का तड़का लगाने' के लिए क्रूज पर आमंत्रित किया गया था: वकील

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:22 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वकील ने बृहस्पतिवार को अदालत में कहा कि आर्यन को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर हुई पार्टी में ''ग्लैमर का तड़का लगाने'' के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल का आयोजकों से कोई संबंध नहीं है।

मामले में आर्यन और सात अन्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने आगे की पूछताछ के लिए आर्यन की हिरासत बढ़ाने की स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की याचिका को खारिज कर दिया।

एनसीबी ने रविवार को मुंबई तट पर जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन को अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ गिरफ्तार किया था। अगले दिन नूपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी की रिमांड बढ़ाने की याचिका का विरोध करते हुए आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि उनके मुवक्किल का किसी अन्य आरोपी से कोई संबंध नहीं है।

वकील ने दावा किया कि आर्यन एक ''वीवीआईपी अतिथि'' के रूप में क्रूज पर थे और ''बॉलीवुड से जुड़ा एक व्यक्ति क्रूज में ग्लैमर जोड़ना चाहता था और इसलिए आर्यन को आमंत्रित किया गया था।''

अधिवक्ता मानेशिंदे ने कहा, ''मैं (आर्यन) क्रूज पर सवार किसी अन्य व्यक्ति या अन्य गिरफ्तार आरोपियों से किसी भी तरह नहीं जुड़ा हूं। मेरा आयोजकों या अन्य गिरफ्तार आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।''

हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि आर्यन अरबाज मर्चेंट को जानते थे।

वकील ने कहा, ''वह (मर्चेंट) मेरा दोस्त है, मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं। लेकिन केवल एक व्यक्ति से संबंध ही मुझे हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू