लाइव न्यूज़ :

पृथक-वास खत्म होने के बाद आर्यन खान जेल की जनरल बैरक में स्थानांतरित

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:30 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर मादक पदार्थों की जब्ती मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और पांच अन्य को पृथक-वास (क्वारंटाइन) अवधि समाप्त होने पर स्थानीय आर्थर रोड जेल की सामान्य बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गत तीन अक्टूबर को मुंबई तट के पास एक क्रूज पोत से गिरफ्तार आर्यन (23) को कम से कम छह दिन और जेल में रहना होगा, क्योंकि एक विशेष अदालत ने दिन में उसकी और दो अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आदेश 20 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया।

एनसीबी की प्रारंभिक हिरासत समाप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए न्यायिक हिरासत में मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल भेज दिया था।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें सात दिनों के लिए पृथक वास बैरक में रखा गया था, जिसकी अवधि बुधवार को समाप्त हो गयी। उसके बाद इन सभी का बुधवार सुबह कोरोना वायरस के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया और परिणाम नकारात्मक होने के उपरांत उन्हें एक दूसरे से अलग कर विभिन्न सामान्य बैरकों में स्थानांतरित कर दिया गया।

पोत पर एक रेव पार्टी निर्धारित किये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने दो अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा और कथित तौर पर ड्रग्स जब्त की।। इस छापे के दौरान अभिनेता पुत्र आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए