लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान ने वीडियो कॉल के जरिये अपने माता-पिता से बात की

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, 15 अक्टूबर एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के मामले में मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जेल के अंदर से एक वीडियो कॉल के जरिए अपने माता-पिता से बात की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आर्यन को उसके पिता द्वारा भेजे गए मनी-आर्डर के माध्यम से 4,500 रुपये भी मिले।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन (23) को तीन अक्टूबर को मुंबई तट से क्रूज जहाज से गिरफ्तार किया था। उन्हें कम से कम 20 अक्टूबर तक जेल में रहना होगा, क्योंकि उस दिन एक विशेष अदालत उनकी और दो अन्य की जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश देगी।

वह मामले में गिरफ्तार पांच अन्य लोगों के साथ आर्थर रोड जेल में बंद है।

जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि कोविड-19 मानदंडों के कारण कोई भी कैदी अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात नहीं कर सकता है, इसलिए सभी विचाराधीन कैदियों को सप्ताह में एक या दो बार वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों से बात करने की अनुमति है। इसी के तहत आर्यन खान को अपने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान से बात करने की अनुमति दी गई थी।’’

उन्होंने कहा कि यह कॉल दो-तीन दिन पहले की गई थी। उन्होंने कहा कि आर्यन को जेल के अंदर बना हुआ खाना दिया जा रहा है और उन्हें बाहर का खाना खाने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भोजन अच्छी गुणवत्ता का है और आवश्यक मानकों के अनुसार परोसा जाता है।’’ अधिकारी ने कहा कि जेल परिसर के अंदर एक कैंटीन की सुविधा है और वह आवश्यक चीजें खरीद सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके पिता शाहरुख खान ने उन्हें 4,500 रुपये का मनी ऑर्डर भेजा है, जो उन्हें सोमवार को मिला।’’ उन्होंने कहा कि आर्यन को एक पहचान संख्या दी गई है जो जेल अधिकारियों द्वारा विचाराधीन कैदियों को जेल में बंद रहने के दौरान दी जाती है।

एक अन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन और पांच अन्य लोगों को यहां आर्थर रोड जेल की सामान्य बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि उनके पृथक-वास में रहने की अवधि समाप्त हो गई है।

गौरतलब है कि जहाज पर एक रेव पार्टी होने के बारे में एक गोपनीय सूचना पर एनसीबी की एक टीम ने दो अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और मादक पदार्थ को कथित तौर पर जब्त कर लिया था तथा बाद में गिरफ्तारियां भी कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो