लाइव न्यूज़ :

एआरडब्ल्यूयू रैंकिंग : कलकत्ता विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:42 IST

Open in App

कोलकाता, दो अप्रैल कलकत्ता विश्वविद्यालय ने ‘एकेडेमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज’ (एआरडब्ल्यूयू) 2020 की रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच पहला स्थान और देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में तीसरा स्थान हासिल किया है।

कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मिली रैंकिंग की खबर विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी अनुसंधान गतिविधियों के प्रति सम्मान है, जिसे हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है।

हाल ही में जारी एआरडब्ल्यूयू में 15 भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। इसे शंघाई रैंकिंग के रूप में भी जाना जाता है।

भारत में शीर्ष संस्थानों की एआरडब्ल्यूयू रैंकिंग 2020 के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) देश के सभी प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले नंबर पर रहा जबकि कलकत्ता विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस खबर को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos