लाइव न्यूज़ :

बृहस्पतिवार से पंजाब के दो दिवसीय दौर पर होंगे अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह राज्य के किसानों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।

पंजाब में मुख्य विपक्षी दल 'आप' अगले साल राज्य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है और उसे विजयी होकर अपनी सरकार बनाने की उम्मीद है।

पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि अपनी यात्रा के पहले दिन केजरीवाल मनसा में किसानों से मिलकर उनसे 'बातचीत' करेंगे।

केजरीवाल शुक्रवार को बठिंडा जाएंगे और कारोबारियों से मुलाकात करेंगे।

अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस महीने केजरीवाल का पंजाब का यह दूसरा दौरा है।

चड्ढा ने पंजाबी में एक वीडियो संदेश में कहा, ''पंजाब में किसानों और व्यापारियों के लिए कठिन समय है। सरकारों ने उन्हें लगातार झूठी उम्मीद बंधाई हैं। सभी राजनीतिक दलों ने उन्हें केवल धोखा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे