लाइव न्यूज़ :

'सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए लेकिन भाजपा झांसा दे रही है', गुजरात में बोले अरविंद केजरीवाल

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2022 13:45 IST

अरविंद केजरीवाल गुजरात में रविवार को कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि ये ऐसा होना चाहिए कि सभी समुदायों की रजामंदी हो। सभी को साथ लेते हुए इसे लागू करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन लेकिन भाजपा पर साधा निशाना।केजरीवाल ने कहा कि सभी समुदाय के लोगों को साथ लेते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए।केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा केवल झांसा दे रही है, वह यूपी ओर मध्य प्रदेश में इसे लेकर समिति क्यों नहीं बनाती।

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि पूरे मामले पर भाजपा लोगों को झांसा दे रही है। केजरीवाल का ये बयान उस समय आया है जब कल ही गुजरात कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव पास किया था।

गुजरात दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने भावनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संविधान के आर्टिकल-44 में साफ-साफ लिखा है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए तो सरकार को ये करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, 'सरकार को ऐसा यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाना चाहिए जिसमें सभी समुदायों की रजामंदी हो, सभी को साथ लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड बनना चाहिए।'

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ने उत्तराखंड में क्या किया, 'चुनाव से पहले समिति बनाई, अब चुनाव के बाद वो समिति अपने घर चली गई। गुजरात में भी भाजपा ने यही किया। वे मध्य प्रदेश में समिति क्यों नहीं बनाते। उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं बनाते। अगर इनकी नियत यूनिफॉर्म सिविल कोड की है तो देश में क्यों नहीं बनाते?'

गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसे भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया