लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन को पंजाब चुनाव से पहले गिरफ्तार कर सकती है ईडी, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

By विनीत कुमार | Updated: January 23, 2022 12:52 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में सत्येंद्र जैन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ईडी: अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में अपने सूत्रों से जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।केजरीवाल ने कहा- हम चरणजीत सिंह चन्नी जी की तरह नहीं रोएंगे क्योंकि हमने कुछ गलत नहीं किया है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की एजेंसियां एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को ईडी गिरफ्तारी कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ पहले भी दो बार छापेमारी केंद्र की ओर से की गई है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। केजरीवाल ने कहा, 'उनका इस बार भी स्वागत है।' जैन अभी दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

'चन्नी जी की तरह हम रोएंगे नहीं'

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी का भी जिक्र किया, जिनके करीबियों के खिलाफ हाल में छापे पड़े थे। केजरीवाल ने कहा, 'हम चन्नी जी की तरह नहीं रोएंगे। वे परेशान हैं क्योंकि उन्होंने गलत किया है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए हम नहीं डरते हैं।'

केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी सभी एजेंसियों को भेज सकती है। केवल सत्येंद्र जैन के खिलाफ नहीं बल्कि वे मेरे, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान के खिलाफ भी एजेंसियां भेजें। हम मुस्कान के साथ उनका स्वागत करेंगे।'

केजरीवाल का ये बयान उस समय आया है जब आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव के बाद बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है। साथ ही उत्तराखंड में भी पार्टी ने मजबूत दावेदाव होने का दावा किया है। उत्तराखंड में फिलहाल भाजपा की सरकार है। यहां कांग्रेस भी मजबूती से लड़ाई के मैदान में हैं।

चन्नी दे चुके हैं मानहानि के मुकदमे की धमकी

इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे। चन्नी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दूसरों की छवि बिगाड़ने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना केजरीवाल की आदत है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालपंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीभगवंत मानमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी