लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 साल से अधिक के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन, अरविंद केजरीवाल का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: April 26, 2021 13:47 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में 18 की उम्र से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। साथ ही केजरीवाल ने वैक्सीन के अलग-अलग दामों का भी जिक्र किया और कंपनियों से इसे घटाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली में 18 की उम्र से सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगीकेजरीवाल ने साथ ही वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से दाम कम करने की भी गुजारिश की हैकेजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन निर्माताओं को टीके का दाम घटाकर 150 रुपये प्रति डोज करना चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में 18 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन को खरीदने की मंजूरी दे दी। 

केजरीवाल ने कहा, 'हम ये सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जल्द ही वैक्सीन खरीदे जाएं और लोगों को दिया जाए।' इससे पहले कई और राज्य भी 18 साल से ज्यादा के लोगों को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देने की घोषणा कर चुके हैं।

कोरोना वैक्सीन की दाम कम करें कंपनियां: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन के अलग-अलग दामों का भी जिक्र किया और इसे बनाने वाली कंपनियों से इसे कम करने का आग्रह किया। केजरीवाल ने कहा, 'एक वैक्सीन उत्पादनकर्ता ने कहा कि वह राज्यों को 400 में वैक्सीन देगा। दूसरे वैक्सीन निर्माता ने हर डोज के लिए 600 रुपयों की बात कही है। ये दोनों केंद्र को 150 रुपये में वैक्सीन देंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी के लिए दाम एक जैसे रहने चाहिए।'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'मैं वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से आग्रह करता हूं कि वे दाम को नीचे गिराकर 150 रुपये प्रति डोज तक ले आएं। आपके पास मुनाफा कमाने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है। ये मुनाफे के लिए सही समय नहीं है, जब महामारी लगातार बढ़ रही है। मैं केंद्र से भी इस पर पहल करने की उम्मीद करता हूं।'

बच्चों के टीकाकरण के लिए भी सोचने की जरूरत: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि कोरोना महामारी से अब बड़ी संख्या में बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं और कुछ की मौत भी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उनके बारे में भी सोचा जाए। 

केजरीवाल ने कहा, 'अगर ये वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है तो बच्चों को भी दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो मैं उम्मीद करता हूं कि नई वैक्सीन जल्द आ जाएगी तो बच्चों पर प्रभावी होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हो।'

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोवाक्सिनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू