लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की कांग्रेस से गुहार- 'हरियाणा में साथ लड़िए, बीजेपी को हराएंगे सभी 10 सीटों पर'

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2019 14:57 IST

पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव-2014 में बीजेपी ने हरियाण में 7 सीटों पर कब्जा जमाया था।

Open in App

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार के बाद अरविंद केजरीवाल ने अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की पहल की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में अगर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 'आप' और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी को इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। 

केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि दिल्ली में 'आप' पार्टी सभी सीटों पर कांग्रेस से बिना गठबंधन के भी जीतने जा रही है और लोगों को इस बारे में कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। केजरीवाल यही नहीं रूके औऱ कहा कि अमित शाह-नरेंद्र मोदी की जोड़ी देश के लिए बहुत खतरनाक है।

केजरीवाल ने कहा, उन्हें हराना बहुत जरूरी है। पूरा देश दो पक्षों में बंट गया है- एक पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं जो उन्हें वोट करना चाहते हैं और दूसरे जो उन्हें हराना चाहते हैं। जो लोग प्रधानमंत्री को हराना चाहते हैं उनकी संख्या बहुत ज्यादा है लेकिन वे अपने आप में बंटे हुए हैं। उन सभी को साथ आने की जरूरत है। अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी जीत रही क्योंकि ये लोग बंटे हुए हैं।

पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाण में 7 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस केवल एक और भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) दो सीटें जीत सकी थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाणाअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह