लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: "भाजपा जीतती है, तो PM नरेंद्र मोदी नहीं अमित शाह बनेंगे", CM अरविंद केजरीवाल का दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: May 11, 2024 14:07 IST

Lok Sabha Election: अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि इस बार भाजपा सत्ता में आई तो पीएम नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री। इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर भाजपा आई, तो सबसे पहले योगी आदित्यनाथ की छुट्टी होगी।

Open in App

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल से 21 दिनों के लिए बाहर आए सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर दावा किया कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 जीतती है तो पीएम नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि गृह मंत्री अमित शाह देश के नए पीएम होंगे। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में तीसरी बार आई तो, दो महीने के भीतर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छुट्टी पक्की है। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर विराजमान पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान को सक्रिय राजनीति से हटाया।   

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो रहे हैं, भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थं कि BJP में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो सबसे पहले दो महीनों में वे योगी जी को निपटाएंगे, इसके बाद अगले साल सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं ये अमित शाह के लिए वोट मांग रहे है।"

इसके साथ उन्होंने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो बाहर आ गए हैं, और अब एक दिन में 24 घंटे में से बल्कि 20 घंटे काम करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों