लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "चीन सामनों का बॉयकॉट हो, भारतीय उत्पाद भले ही दोगुने दामों में मिलें, जनता उन्हीं को खरीदे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2022 14:00 IST

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता से अपील की है कि वो भारतीय बाजारों में चीन द्वारा उत्पादित, आयातित वस्तुओं का बहिष्कार करें और उनके किसी भी सामान को खरीदने की बजाय स्वदेशी सामानों को दोगुने दामों पर भी खरीद कर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दें।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद और बढ़ते तनाव के बीच जनता से की अपीलसीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय बाजारों में मौजूद चीनी सामानों का पूरी तरह से बॉयकॉट करेंभारतीय उत्पाद भले ही दोगुनें दामों पर मिले, उन्हें ही खरीदें और देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाएं

दिल्ली: आम आदामी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद और तवांग के बाद बढ़ते तनाव भरे हालात में देश की जनता से अपील की है कि वो भारतीय बाजारों में चीन द्वारा उत्पादित, आयातित वस्तुओं का बहिष्कार करें और उनके किसी भी सामान को खरीदने की बजाय स्वदेशी सामानों पर अपनी आत्मनिर्भरता बढ़ाएं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि फौरन चीनी सामानों का बॉयकॉट करें और भारतीय बाजारों में मिल रहे उनके सामनों को न खरीदें। इतना ही नहीं सीएम केजरीवाल ने साथ में यह भी कहा कि लोगों भारतीय सामानों को ज्यादा तरजीह देनी चाहिए, भले ही उनके दाम चीनी सामानों से दुगने क्यों न हों।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान से पहले ही दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित अपनी दुकानों को चलाने वाले व्यवसायियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने इस संबंध में पहल करते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा है। सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री गोयल में मांग की है कि चीन के साथ माल और ई-कॉमर्स नीति के आयात में बदलाव की जाए और उसके साथ वाणिज्यिक क्षेत्र में भी सख्ती बरती जाए।

इसके साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि विदेशों से आने वाली सभी तरह की वस्तुओं पर उत्पाद वाले मूल देश का नाम लिखना अनिवार्य किया जाए ताकि किसी वस्तु को खरीदते समय उपभोक्ताओं को पता लग सके कि उत्पाद किस देश का है और अगर उत्पाद चीन का हुआ तो जनता उसका बड़े पैमाने पर बहिष्कार करेगी।

इस संबंध में सीटीआई प्रमुख बृजेश गोयल ने कहा कि भारतीय बाजारों में उपलब्ध सामानों में उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता है कि जिस सामान का वो क्रय कर रहे हैं, उसका निर्माण किस देश में हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता में चीन के प्रति बेहद गुस्सा है और लोग चीनी उत्पादों का बॉयकॉट करना चाहते हैं लेकिन उसमें परेशानी ये आ रही है कि उत्पाद पर मूल देश का नाम नहीं अंकित होता है इस कारण न चाहते हुए उन्हें चीनी सामानों को खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि उत्पाद पर 'मूल देश' लिखा है, तो भारतीय जनता बहुत आसानी से चीनी सामानों का बॉयकॉट कर सकती है। इसलिए सीटीआई ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वो ऐसी नीति बनाए कि जनता को उत्पाद की सारी जानकारी मिले और उसके बाद वो चीनी सामानों को कूड़ेदान में फेंक सके। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालचीनभारतअरुणाचल प्रदेशतवांग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह