लाइव न्यूज़ :

मेलानिया ट्रंप दिल्ली के स्कूल का 25 फरवरी को करेंगी दौरा, सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नहीं किया आमंत्रित

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2020 11:39 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के 25 फरवरी को दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा करने और छात्रों से संवाद करने वाली है।दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिया गया।।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के 25 फरवरी को दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा करने और छात्रों से संवाद करने वाली है। इस बीच संभावना जताई जा रही थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका नाम हटा दिया है।

समाचार एजेंसी एएनाई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए जहां मेलानिया ट्रम्प का दौरा करने वाली हैं। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले स्कूल में दोनों ही नेताओं का शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन नाम हटाया गया है।

पहले बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अमेरिकी प्रथम महिला को स्कूल दिखाएंगे और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरु खुशहाली पाठ्यक्रम के बारे में उन्हें अवगत कराएंगे। दिल्ली सरकार ने जुलाई 2018 में खुशहाली पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी। 

पाठ्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले छात्रों को हर दिर 45 मिनट खुशहाली कक्षा में गुजारना होता है। यहां पर वे कथा-कहानी, ध्यान और सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लेते हैं। इसी तरह, नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं के लिए हफ्ते में दो बार कक्षाएं होती हैं। 

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा। अहमदाबाद से ट्रंप आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे जहां वे ताजमहल में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली रवाना होंगे। 

इसके अगले दिन 25 फरवरी की सुबह ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया