लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जून गुजरात में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्तारूढ़ भाजपा के प्रभावी विकल्प के तौर पर पेश करने के मकसद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अहमदाबाद में अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।

आप का नया प्रदेश मुख्यालय आश्रम रोड पर स्थित है। अब तक, पार्टी शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में किराये के कार्यालय से संचालन कर रही थी।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद के एक दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटने से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।

इससे पहले दिन में केजरीवाल ने आश्रम रोड पर स्थित वल्लभ सदन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान, केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दौरान आप गुजरात की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह