लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस का कचरा नहीं उठाना चाहते हैं, सीएम केजरीवाल बोले-25 विधायक और तीन सांसद संपर्क में हैं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2021 16:09 IST

Arvind Kejriwal in Punjab: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 15,000 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का वादा करने के बाद ‘‘नकली केजरीवाल’’ ने भी यही वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के लिए शून्य बिजली बिल सुनिश्चित कर सकते हैं।आप नेता ने कहा, ‘‘नकली केजरीवाल से सावधान रहिए।’’लोगों को अभी भी राज्य में बिजली के बिल मिल रहे हैं।

Arvind Kejriwal in Punjab: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। सीएम ने कहा कि "हम कांग्रेस का कचरा लेना नहीं चाहते वरना आज शाम तक कांग्रेस के 25 MLA और 2-3 MP AAP में आ जाए...।"

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब कांग्रेस के उन विधायकों को सदस्यता नहीं देगी, जो उनकी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। कांग्रेस में बहुत से लोग हमारे संपर्क में हैं लेकिन हम उनका कचरा नहीं उठाना चाहते हैं। अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले है।

सीएम केजरीवाल ने अमृतसर में कहा कि लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं। केजरीवाल पहले ही पंजाब में हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, दवाएं देने का वादा कर चुके हैं और कहा है कि सत्ता में आने पर सभी महिलाओं के खातों में 1,000 रुपये प्रति माह ट्रांसफर किए जाएंगे।

2012 में स्थापित आप पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘‘नकली केजरीवाल’’ करार दिया। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर उनके एजेंडे को लागू किए बिना नकल करने का भी आरोप लगाया। चन्नी का नाम लिए बिना आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि पंजाब में एक ‘नकली केजरीवाल’ घूम रहा है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल