लाइव न्यूज़ :

9 दिन के अनशन से केजरीवाल की बिगड़ी तबियत, मीटिंग कैंसिल कर इलाज के लिए जाएंगे बेंगलुरु

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 08:48 IST

केजरीवाल को डायबिटीज है जिस कारण से नियमित संतुलित खानपान वो रखते हैं जो कि धरने के धरने के नहीं हो सका, जिससे तबीयत खराब हुई।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में 9 दिन तक एलजी के ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। लेकिन अब उनकी तबियत बिगड़ गई है। खबर के  मुताबिक 9 दिन के धरने और तनाव के चलते केजरीवाल का सुबह शाम का सैर और खानपान की दिनचर्या बिगड़ गई, जिससे उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ गया। कहा जा रहा आज वह  दस दिन की प्राकृतिक चिकित्सा के लिए गुरुवार को बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं। 

छठें दिन गूंजा केजरीवाल का धरना, 4 गैरभाजपाई मुख्यमंत्री आए समर्थन में

दरअसल केजरीवाल को डायबिटीज है जिस कारण से नियमित संतुलित खानपान वो रखते हैं जो कि धरने के धरने के नहीं हो सका, जिससे तबीयत खराब हुई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सारी मीटिंग भी रद्द कर दी हैं।सीएम दफ़्तर ने बताया कि शुगर कंट्रोल के लिए बेंगलुरु में 10 दिनों तक अरविंद केजरीवाल का इलाज चलेगा। वहीं, केजरीवाल की अनुपस्थिति में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उनका भी कार्यभार देखेंगे।

मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी निवास से अपना 9 दिन का धरना खत्म किया था।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून )शाम से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे थे। उनका कहना था जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर रही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी।

नीति आयोग की बैठक में केजरीवाल की जगह एलजी के जाने के अंदेशे पर हड़कंप, कांत ने कहा- खबरें झूठी

गौरतलब है कि रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए ममता राजधानी दिल्ली पहुंची थीं।  इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी करेंगे। पहले यह बैठक 16 जून को होनी थी। लेकिन उसी दिन ईद के कारण अब रविवार को होगी।  ममता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने त्योहार को देखते हुए बैठक में शामिल होने के प्रति अनिच्छा जताई थी। लेकिन बैठक की तारीख बदले जाने के बाद उन्होंने हामी भरी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया