लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शहीदों के परिजन को एक करोड़ रूपया मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार

By भाषा | Updated: July 25, 2018 04:59 IST

सीएम केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्ता में आने के कुछ महीना के बाद हमने योजना की घोषणा की थी। लेकिन दुर्भाग्य से उप राज्यपाल ने व्यवधान उत्पन्न किया और पिछले दो-तीन सालों में किसी को भी मुआवजा नहीं मिला।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाईः आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली के शहीदों के परिजन को एक करोड़ रूपया मुआवजा देने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि केन्द्र पूरे देश में इस तरह का एक कदम उठाएगी। दिल्ली सरकार ने पूर्व में एक अप्रैल 2015 को निर्णय को मंजूरी दी थी लेकिन उस समय उप राज्यपाल के कार्यालय की आपत्तियों के कारण इस पर निर्णय नहीं हो सका था। 

केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्ता में आने के कुछ महीना के बाद हमने योजना की घोषणा की थी। लेकिन दुर्भाग्य से उप राज्यपाल ने व्यवधान उत्पन्न किया और पिछले दो-तीन सालों में किसी को भी मुआवजा नहीं मिला।’’ 

उन्होंने कहा कि अगर कोई अन्य एजेंसी ऐसी सुविधा नहीं देती है तो दिल्ली सरकार ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मी के परिजन को ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ में नौकरी देगी। 

दिल्ली कैबिनेट द्वारा 24 फरवरी 2016 को मंजूरी के मुताबिक , अंतरराष्ट्रीय युद्ध और युद्ध जैसी स्थितियों सहित अन्य मामलों में, ड्यूटी और परिस्थितियों में मुआवजा प्रदान किया जाएगा। 

इस योजना के तहत , सशस्त्र बलों , अर्द्ध सैनिक बलों , दिल्ली पुलिस , दिल्ली दमकल सेवाओं , जिला आपदा प्रबंधन कर्मचारी , होम गार्डस और नागरिक सुरक्षा के साथ काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। 

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि सशस्त्र बलों और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को इस योजना के तहत तभी लाभ मिलेगा जब वे नौकरी में शामिल होने के दौरान दिल्ली के स्थायी निवासी होंगे। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन