लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसको कौन सा पद मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 15:58 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड का जिम्मा सौंपा है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड का जिम्मा सौंपा गया। पर्यावरण मंत्रालय कैलाश गहलोत की जगह गोपाल राय संभालेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मनीष सिसोदिया की जगह राजेंद्र पाल गौतम संभालेंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल इस बार भी अपने पास कोई विभाग नहीं रख रहे हैं।

वहीं, मनीष सिसोदिया के पास उपमुख्यमंत्री पद के अलावा, शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सतर्कता, पर्यटन, सर्विसेस, कला, संस्कृति और भाषा विभाग सौंपा गया है। 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया। दिल्ली सचिवालय में उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और गोपाल राय ने भी दिल्ली सचिवालय में पदभार संभाला। 

नये मंत्रियों ने कहा कि विभाग अधिसूचित किये जाने के बाद दिल्ली सरकार के भावी कार्य का रोडमैप प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद गहलोत ने कहा कि ‘गारंटी कार्ड’ में उल्लेखित बिंदुओं को पूरा करना प्राथमिकता होगी। राय ने भी कहा कि ‘गारंटी कार्ड’ और चुनाव घोषणापत्र में किये गये वादों को पूरा करना नयी सरकार की प्राथमिकता होगी।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान केजरीवाल ने एक गारंट कार्ड जारी किया था जिसमें विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवाएं और 24 घंटे जलापूर्ति का वादा किया गया था। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जिस तरह हमने पिछले पांच साल काम किया, उसी तरह हम दिल्ली को सुरक्षित और सुंदर शहर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।’’

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है