लाइव न्यूज़ :

अटल जी के निधन के बाद केजरीवाल के केक काटने की तस्वीर वायरल, जानें क्या है हकीकत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2018 05:51 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 16 अगस्त को जन्मदिन था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण से उन्होंने जन्मदिन के जश्न को स्थगित कर दिया था।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 16 अगस्त को जन्मदिन था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण से उन्होंने जन्मदिन के जश्न को स्थगित कर दिया था। इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जनकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह केक काटते नजर आ रहे हैं।

बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केक काटकर अपना 50वां जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कहा है रहा है कि अटल जी के निधन के बाद केजरीवाल अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। अलग अलग तरह की प्रतिरक्रियाएं इस पर आ रही हैं।

ऐसे में तूल पकड़ता देख आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित कहा कहना है कि जब गुरुवार सुबह कुछ कार्यकर्ता सीएम आफिस केजरीवाल का जन्मदिन मनाने पहुंचे तो अटल जी की हालत नाजुक होने की खबर लगातार आनी शुरू हो गयी।  वहीं, तस्वीर सुबह 8 बजे की बातई जा रही हैजब कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर आये हुए थे। तभी उन्होंने उनके साथ केक भी काटा।

वहीं, इसके बाद अटल जी की सूचना के बाद उन्होंने जन्मदिन का जश्न ना मनाने की बात कही है। लेकिन तस्वीर सोशल मीडिया पर अलग ही रूप में पेश किया गया।अंकित ने लिखा है कि हे भक्तों, मुझे तुम लोगों से ज्यादा उम्मीद तो नहीं है पर कम से कम उस व्यक्ति की मौत के नाम पर राजनीति तो मत करो जिसने सारी ज़िन्दगी राजनीति से ऊपर उठकर राजधर्म निभाया। ज्यादा कुछ नहीं कहूँगा क्यूंकि जो सच है वो सच है। तुम लोग बाकि 50,000 तरीके के झूठ फैलाते हो, मैं कभी दुखी नहीं होता पर आज अटल जी की मृत्यु पर राजनीती करके तुम लोगों ने वाकई आपनी नीचता का परिचय दिया है। खैर वायरल होने वाली फोटो सच है या झूठ पता नहीं चला है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों