लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की इफ्तार पार्टी में साथ नजर आये विजेंद्र गुप्ता और अरविंद केजरीवाल, नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई नेता

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2019 09:07 IST

इस इफ्तार पार्टी में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप के संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और विधायक भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने दी इफ्तार पार्टी, नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई नेताइफ्तार पार्टी में बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल को अपने हाथ से खिलाया खाने का एक कौर

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली सरकार की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में दोस्ताना अंदाज में नजर आये। साथ ही बीजेपी नेता ओपी शर्मा भी मौजूद रहे।

हालांकि, इस पूरे दावत के दौरान कांग्रेस के नेता नजर नहीं आये। 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं है। कांग्रेस ने पिछली बार भी केजरीवाल के इफ्तार पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था। आम तौर पर विधानसभा में और सदन के बाहर भी केजरीवाल पर हमेशा निशाना साधने वाले विजेंद्र गुप्ता ने इस मौके पर केजरीवाल को खाने का एक कौर भी खिलाया। इस दौरान कई पत्रकार भी मौजूद थे। 

इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह एक साथ आने का एक मौका था और इसका राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है। गुप्ता ने मीडिया से कहा, 'मैंने बहुत बार केजरीवाल से कहा है कि दिल्ली के लोगों के लिए हमें बहस में नहीं पड़ना चाहिए और शहर के विकास के लिए काम करना चाहिए।'

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई इस इफ्तार पार्टी में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप के संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और विधायक मौजूद रहे।

बता दें कि सोमवार को ही केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं के लिए मेट्रो और डीटीसी में सफर मुफ्त करने के प्रस्ताव का ऐलान किया था। केजरीवाल ने इस योजना को 2-3 महीने के अंदर लागू कर देने की घोषणा की। हालांकि, विजेंद्र गुप्ता ने इसे दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का शिगूफा बताया।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनीष सिसोदियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह