रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के साथ तीसरी बार शपथ लेंगे मनीष सिसोदिया सहित-गोपाल राय सहित ये 6 मंत्री
By स्वाति सिंह | Updated: February 16, 2020 09:26 IST2020-02-16T09:26:26+5:302020-02-16T09:26:26+5:30
तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरवाल ने शनिवार शाम अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें दिल्ली के विकास के खाके पर चर्चा की जाएगी।

केजरीवाल के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे।
अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे। 6 मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। केजरीवाल 12: 15 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विस्तार के लिए पूरे देश में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
अरविंद केजरीवाल के साथ आज को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम शपथ लेंगे। ये सभी लोग सीएम केजरीवाल के बाद बारी-बारी शपथ लेते नजर आएंगे।
मनीष सिसोदिया
सत्येंद्र जैन
गोपाल राय
इमरान हुसैन
राजेंद्र गौतम

राजेंद्र गौतम एक बेहद ही निपुण वकील हैं, जो 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। साथ ही वह आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी है। वह एससी और एसटी, गुरुद्वारा चुनाव, जल और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के साथ समाज कल्याण विभाग के प्रभारी थे।
कैलाश गहलोत
तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरवाल ने शनिवार शाम अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें दिल्ली के विकास के खाके पर चर्चा की जाएगी।




