अरूप कुमार गोस्वामी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:38 IST2021-01-06T11:38:07+5:302021-01-06T11:38:07+5:30

Arup Kumar Goswami sworn in as Chief Justice of Andhra Pradesh High Court | अरूप कुमार गोस्वामी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

अरूप कुमार गोस्वामी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

अमरावती, छह जनवरी अरूप कुमार गोस्वामी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में न्यायमूर्ति गोस्वामी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति गोस्वामी इससे पहले सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर आसीन रह चुके हैं। पिछले सप्ताह उनका तबादला आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की जगह हुआ, जो अब सिक्किम स्थानांतरित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास, प्रधान सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश और अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। इनके अलावा कई मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और कुछ विधायक भी कार्यक्रम में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arup Kumar Goswami sworn in as Chief Justice of Andhra Pradesh High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे