लाइव न्यूज़ :

अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बने

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:03 IST

Open in App

रायपुर, 12 अक्टूबर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मंगलवार को राजभवन में न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति गोस्वामी इससे पहले आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य न्यायाधीश को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वहीं, राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, जनप्रतिनिधि और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी की पत्नी नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू