लाइव न्यूज़ :

असम के साथ सीमा विवाद के समाधान के लिए अरुणाचल की राजनीतिक पार्टियों ने टीम के रूप में काम करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:32 IST

Open in App

ईटानगर, 12 अगस्त ‘अरुणाचल मूलनिवासी जनजातीय मोर्चा’ (एआईटीएफ) तथा ‘अखिल अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ’ (आपसू) समेत कई राजनीतिक दलों ने बृहस्पतिवार को संकल्प लिया कि वे अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद का स्थायी समाधान निकालने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।

यहां स्थित दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अरुणाचल-असम अंतरराज्यीय सीमा के लिए उच्च स्तरीय मंत्रालयी समिति (एचपीएमसी) द्वारा यह बैठक बुलाई गई थी।

अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री और एचपीएमसी के अध्यक्ष बामांग फेलिक्स ने बताया कि बैठक का लक्ष्य, असम के साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दिशा निर्देश तैयार करना था।

फेलिक्स ने कहा, “अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समरसतापूर्ण और स्थायी समाधान निकालने के लिए यह कारगर सिद्ध होगा।” उन्होंने सभी पार्टियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ‘टीम अरुणाचल’ के तौर पर काम करने की अपील की।

गृहमंत्री ने सीमा विवाद के निपटारे की प्रक्रिया के दौरान सभी से शांति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी 15 अगस्त के बाद भी जिला स्तरीय समितियों के साथ एक बैठक बुलाएगी और बृहस्पतिवार की बैठक के आधार पर आगे के रास्ते का सुझाव देगी।

बाद में, बैठक में समिति के उस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया जिसमें सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त स्थानीय समिति के सुझावों को आधार बनाने की अनुशंसा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र