लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश ने सीमावर्ती इलाकों के विकास में केंद्र से मदद का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:54 IST

Open in App

ईटानगर, 18 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने केंद्र से राज्य के सीमावर्ती इलाकों के विकास में मदद का आग्रह किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बजट पूर्व डिजिटल तरीके से आयोजित बैठक में मेन ने चीन, म्यांमा और भूटान के साथ लगे सीमाई इलाके को विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-चीन सीमा के पास के इलाकों को विकसित किया जाना और सड़कों का निर्माण किया जाना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि सीमा के पास की स्थायी और देशभक्त आबादी किसी भी विदेशी दुस्साहस को रोकने का काम कर सकें।’’

अरुणाचल प्रदेश के वित्त मंत्री मेन ने राज्य में भारत-चीन सीमा के पास आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए केंद्र द्वारा एक समग्र योजना को मंजूरी देने के लिए सीतारमण के सहयोग का आग्रह किया। मेन ने केंद्रीय योजनाओं के तहत बिना किसी शर्त के केंद्र से कोष भी जारी करने का आग्रह किया।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। मेन ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान अब कोविड-19 की स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने, जान बचाने और लोगों की आजीविका बनाए रखने पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस