लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश ने एकलव्य विद्यालयों के लिए एनजीओ के साथ समझौते ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:06 IST

Open in App

ईटानगर, नौ अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश सरकार ने तीन नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) चलाने के लिए तीन गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों का निर्माण कुरुंग कुमे जिले के नयापिन, तिरप के खेला और लेपरदा के तिरबिन में किया जाना है और इनका संचालन अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल सोसायटी और एनजीओ ज्ञामर आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी, अरुणाचल शिक्षा विकास समिति और वीकेवी अरुणाचल ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित रहे मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए इन विद्यालयों के संचालन के वास्ते आगे आने के लिए एनजीओ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देशभर में यह मॉडल सफल रहा है, लेकिन राज्य में ऐसे केवल दो स्कूल ही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें देर हो गयी है लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए बहुत ज्यादा देर भी नहीं हुई। इन तीन नए विद्यालयों के शुरू होने के बाद पांच ईएमआरएस शुरू हो जाएंगे। लोहित के मेदो और लोअर दिबांग वैली के दम्बुल में दो और स्कूल अगले साल मार्च तक तैयार हो जाएंगे और पश्चिमी सियांग के आलो, पूर्वी कामेंग के सेप्पा तथा पापुम पारे जिले के ईटानगर में ऐसे विद्यालयों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है