लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में सीएम नीतीश को झटका, जदयू के सात में से छह विधायक भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2020 20:55 IST

अरुणाचल प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका भाजपा ने दिया है। सात में से छह विधायक पार्टी छोड़ कर भगवा दल में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पास अब 60 सदस्यीय सदन में 48 विधायक हैं।कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार सदस्य हैं।जदयू के पास अब केवल एक है।

ईटानगरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सात में से छह विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

इसके साथ ही पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी भगवा दल में शामिल हो गए हैं।। राज्य विधान सभा द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया। 26 नवंबर को जेडीयू ने "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के लिए सियनग्जू, खर्मा और टाकू को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे और उन्हें निलंबित कर दिया था।

कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार सदस्य हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 15 में से सात सीटें जीतीं और भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसने 41 सीटें हासिल की थीं। भाजपा के पास अब 60 सदस्यीय सदन में 48 विधायक हैं, जबकि जदयू के पास अब केवल एक है। कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार सदस्य हैं।

रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जदयू ने 26 नवम्बर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। इन जद (यू) के छह विधायकों ने इससे पहले पार्टी के परिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बताए बिना तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था।

पीपीए विधायक को भी क्षेत्रीय पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा, ‘‘ हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार कर लिया है।’’ 

कांग्रेस ने असम में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक को निष्कासित किया

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में असम की विधायक अजंता नेओग को शुक्रवार को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजंता के निष्कासन को स्वीकृति प्रदान की। असम की पूर्व मंत्री अजंता के भाजपा में शामिल होने की अटकले में लगाई जा रही हैं। इन्हीं अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानीतीश कुमारनरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग